उत्तर प्रदेश : महिला यात्री के साथ चलती बस में हुआ दुष्कर्म, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

By: Ankur Sat, 29 Aug 2020 2:13:27

उत्तर प्रदेश : महिला यात्री के साथ चलती बस में हुआ दुष्कर्म, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

महिलाओं की सुरक्षा सरकार और प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती बनी हुई है। लगातार महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं घटित होती रहती हैं। ऐसी ही एक घटना यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती हुई प्राइवेट डबल बस में हुई। इस मामले में आरोपी बस के हेल्पर को बताया जा रहा हैं। इसको लेकर महिला ने मथुरा जिले के थाना मांट में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी हेल्पर को हिरासत में लिया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद ने बताया कि शनिवार की सुबह डायल- 112 पर एक महिला द्वारा सूचना दी गई कि वो प्राइवेट डबल डेकर बस से लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। बस के हेल्पर ने उसके साथ गलत काम किया है।

सूचना मिलने के बाद मांट थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। आरोपी हेल्पर को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी का नाम रवि है। वो बहराइच का रहने वाला है। पीड़ित महिला दिल्ली की रहने वाली है।

महिला बस चालक के केबिन में बैठी थी। बस में करीब 40 यात्री सफर भी कर रहे थे। रात के वक्त हेल्पर ने घटना को अंजाम दिया। सुबह जब एक्सप्रेसवे के मांट टोल पर बस पहुंची तो महिला ने हेल्पर के साथ मारपीट कर दी।

इसके बाद चालक ने बस रोक दी। बस में सवार यात्री घटना से अनजान थे। जब महिला ने दुष्कर्म की बात कही तो यात्रियों के होश उड़ गए। एसपी देहात श्रीश चंद का कहना है कि जांच करने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े :

# IPL 2020 : CSK को लग रहे लगातार झटके, अब सुरेश रैना हुआ लीग से बाहर

# अमानवीय हरकत! विधवा महिला और युवक का सिर मुंडवाकर पहनाई गई जूतों की माला

# उत्तर प्रदेश : कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने ट्वीट कर दी कोरोना संक्रमित होने की जानकारी

# जापान के हाथ लगी बड़ी सफलता, 'उड़ने वाली कार' का हुआ सफल परीक्षण

# शेरनियों ने बच्चों की तरह पालने वाले अपने ही मालिक की ले ली जान

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com